राजनांदगांव। शहर की लेबर कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय सौरभ मेहरा का सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया। उन्होंने 13 नवंबर को रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, मित्रों और परिचितों में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सौरभ मेहरा सेवानिवृत्त व्यायाम शिक्षक अशोक मेहरा के पुत्र और बालोद के सेवानिवृत्त जिला क्रीड़ा अधिकारी किशोर मेहरा के भतीजे थे। बीती रात सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उन्हें उपचार के लिए रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
सौरभ मेहरा की अंतिम यात्रा 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे उनके निवास लेबर कॉलोनी, राजनांदगांव से निकाली जाएगी। अंतिम यात्रा मठपारा श्मशान घाट पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
युवा सौरभ के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें।
