छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : ट्रक पलटा तो खुल गया गांजा तस्करी का बड़ा खेल, 238 किलो से ज्यादा गांजा बरामद …

By kadwaghut|02 Oct 2026, 10:17 AM
f X W

सूरजपुर(प्रतापपुर): चंदोरा थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे ने गांजा तस्करी के बड़े मामले का राज खोल दिया। सड़क पर ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सामान बिखरा तो उसके पीछे छिपी पूरी कहानी धीरे-धीरे सामने आने लगी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक से अलग हटाकर गड्ढे में तिरपाल के नीचे छिपाई गई गांजे की बोरियां बरामद कीं। जांच में कुल 238 किलो 290 ग्राम गांजा मिलने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपये बताई है।

Advertisement
Advertisement

मामले में पुलिस ने ट्रक संचालक सुनील कुमार (32) को गिरफ्तार किया है। वह अलीगढ़ के देहली गेट थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर का निवासी बताया गया है। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक सहित कुछ अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस अब फरार आरोपियों के साथ-साथ इस पूरी खेप के पीछे जुड़े लोगों और तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। हादसा बना तस्करी के राज खुलने की वजह पुलिस के अनुसार 29 सितंबर को घाटपेंडारी मुख्य घाट के पास ट्रक क्रमांक UP 13 T 5497 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे के बाद ट्रक में रखा सामान इधर-उधर बिखर गया। इसी दौरान कुछ लोग मौके से सामान हटाने की कोशिश कर रहे थे। कुछ सामग्री को सड़क से दूर एक गड्ढे में ले जाकर तिरपाल से ढंक दिए जाने की जानकारी भी पुलिस तक पहुंची।

इसी बीच मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से सामान हटाने की आड़ में कुछ संदिग्ध सामग्री छिपाई गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चंदोरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में तलाश शुरू की। तिरपाल हटाया तो सामने आया गांजा पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास जांच की तो एक गड्ढे में तिरपाल से ढकी बोरियां दिखाई दीं। बोरियों को खोलकर जांच की गई तो उनमें गांजा मिला। तलाशी के दौरान कुल नौ बोरियों से 238 किलो 290 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

READ ALSO  राजनांदगांव : चलित झांकियों में होंगे ब्रह्मा-विष्णु-महेश के दर्शन कांतारा की थीम, रामसेतु, खांडव प्रस्थ का भी चित्रण…

इसके अलावा पुलिस को 19 बोरियों में प्लास्टिक दाना भी मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गांजे को प्लास्टिक दाने की बोरियों के बीच छिपाकर ले जाने की तैयारी की गई थी, ताकि सामान्य माल की आड़ में नशीली सामग्री को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जा सके। ओडिशा से लखनऊ तक पहुंचाने की थी तैयारी पुलिस की जांच में सामने आया है कि गांजे की यह खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश के लखनऊ ले जाई जा रही थी। तस्करों ने इसके लिए ट्रक में प्लास्टिक दाने की बोरियां लोड की थीं और उन्हीं के बीच गांजे की बोरियों को छिपाया गया था।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप ओडिशा में किस स्थान से ट्रक में चढ़ाई गई और उत्तर प्रदेश में इसे किसे सौंपा जाना था। इसके साथ ही तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। ट्रक संचालक गिरफ्तार, चालक का सुराग तलाश रही पुलिस पुलिस ने मामले में ट्रक संचालक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसके द्वारा ट्रक के स्वामित्व और संचालन से जुड़ी जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस के अनुसार ट्रक अलीगढ़ निवासी उसके साथी फुरखान के नाम पर पंजीकृत है और साझेदारी में इसका संचालन किया जाता था। वहीं ट्रक चालक मोनू शर्मा निवासी हाथरस, उत्तर प्रदेश घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इसके अलावा मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। 12 लाख रुपये का ट्रक भी जब्त गांजे की खेप के साथ पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए गए 12 चक्का टाटा ट्रक को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये है। इस कार्रवाई में गांजा, वाहन और अन्य सामग्री जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद बिखरा माल, लेकिन खुल गया पूरा नेटवर्क इस पूरे मामले में सबसे अहम बात यह रही कि जिस सड़क हादसे को शुरुआत में महज एक दुर्घटना माना जा रहा था, उसी के बाद पुलिस को तस्करी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी। सड़क किनारे छिपाई गई बोरियों की बरामदगी ने पुलिस को गांजे की बड़ी खेप तक पहुंचा दिया। अब पुलिस की जांच केवल बरामद गांजे तक सीमित नहीं है। खेप किसने भेजी, ट्रक में किसने लोड कराई, इसे कहां पहुंचाया जाना था और इस कारोबार में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी और जानकारी सामने आने की संभावना है। कार्रवाई में थाना प्रभारी चंदोरा लक्ष्मण सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक शैलेश सिंह सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।

READ ALSO  CG : बल्ले से लगातार तीन शतक और गेंद से 16 विकेट, इंग्लैंड में छाए छत्तीसगढ़ के ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय ....
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins