एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगते हुए जांच और सैंपलिंग शुरु हो गई है। फूड एंड सेफ्टी विभाग ने गुरुवार को शहर के आधा दर्जन से अधिक डेयरी में दबिश दी। जहां मौजूद पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया हैं। संचालकों को एन लॉग पनीर नहीं बेचने की हिदायत दी गई है।
विभागीय टीम शहर के दूध सागर डेयरी, दृष्टि फूड एंड डेयरी, यदु डेयरी, सुरुचि डेयरी, और ए वन डेयरी पहुंची। जहां मौजूद पनीर का सैंपल लिया गया। डेयरी संचालकों को एना लॉग पनीर के प्रतिबंध के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें ऐसे पनीर की बिक्री नहीं करने की चेतावनी दी गई। विभाग ने सैंपल जांच के लिए लैब भेजा हैं। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा टीम ने नमो ट्रेडिंग से चीज एनालॉग, होटल एरीना से पनीर, सहित ग्रेवी, हल्दी, लालमिर्च और कश्मीरी मिर्च का भी सैंपल लिया है। इधर इंटर स्टेट पनीर व खोवा सप्लाई की चेन की भी लिस्टिंग की जा रही हैं। जिसके बाद मिठाइयों की दुकान में भी सैंपलिंग शुरु की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रमुख एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रकाश खुंटे ने बताया पॉम ऑयल में सैचुरेटेड एंटी एसिड होता है। इससे दिल और पेट से संबधित बीमारी होने की आशंका बढ़ जाती है। फूड पॉयजनिंग होता है, कैंसर के लक्षण पैदा करने वाले पदार्थ होते है। मिल्क पाउडर में कांसोजोनिक पदार्थ होते है। इससे पेट से संबंधित रोग, दर्द, पाचन तंत्र का डेमेज होना, शौच मोटा होना, पॉम ऑयल और मिल्क पाउडर के लंबे समय तक उपयोग से किडनी और लीवर से संबधित बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
त्योहारी सीजन में मिलावटी खोवे खपाने का है खतरा इधर त्योहारी सीजन लगते ही मिलावटी खोवे का खतरा भी बढ़ गया है। शहर में बड़ी मात्रा में खोवा गोंदिया से पहुंचता हैं। जो सीधे बड़ी मिठाई दुकानों को सप्लाई होती हैं। समय रहते सैंपलिंग नहीं होने से इन खोवों की क्वालिटी की जांच नहीं हो पाती। विभाग त्योहार के ठीक पहले ही मिठाइयों की जांच करती रही हैं। जिसकी रिपोर्ट भी काफी बाद मिलती हैं। दूसरे राज्यों से पहुंचने वाले खोवा व पनीर की जांच के लिए भी लिस्टिंग की जा रही है।
एनालॉग पनीर की जानकारी जुटाने डेयरी में सैंपल लिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य खाद्य उत्पादों की सैंपलिंग जारी हैं। डेयरी संचालकों को भी एन लॉग पनीर में प्रतिबंध की जानकारी दी गई है। इसकी बिक्री पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सैंपल रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई होगी।
