डोंगरगांव | गायत्री शक्तिपीठ डोंगरगांव में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। पूर्व संध्या में 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप का कार्यक्रम रखा गया था। द्वितीय दिवस सुबह 9 से 1 बजे तक देव आवाहन, देव पूजन के साथ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में आहुतियां दी गई। इस अवसर पर दो बच्चों का विद्यारंभ संस्कार, एक अन्नप्राशन, जन्म दिवस संस्कार हुआ।
यज्ञ के बाद युग साहित्य का वितरण किया गया। यज्ञाचार्य जयप्रकाश सिन्हा ने गुरु महिमा पर कहा कि भौतिक जगत हो या आध्यात्मिक दोनों में गुरु की आवश्यकता होती है। हर पग पर गुरु का मार्गदर्शन जरूरी होता है। अंत में गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख ट्रस्टी बालकृष्ण सिन्हा ने आभार व्यक्त किया।
