छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस ने दर्ज किया मामला

By kadwaghut|02 Aug 2026, 4:43 PM
f X W

ड्यूटी पर गया था मजदूर, लौटने पर गायब मिली मोटरसाइकिल

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव/छुरिया। चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नेमचंद निवासी ग्राम पटपर एबीस कंपनी, बाकल में मजदूरी का कार्य करता है। शिकायत में उसने बताया कि 27 जुलाई 2026 को वह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 AN 6155 से ग्राम उरईडबरी पहुंचा और खिलावन कंवर के घर के सामने बाइक खड़ी कर अपने दोस्त के साथ ड्यूटी पर चला गया।

अगले दिन 28 जुलाई 2026 की सुबह करीब 7 बजे ड्यूटी से लौटने पर उसने देखा कि उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात चोर ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। चोरी गई बाइक की कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है।

शिकायत के आधार पर चिचोला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के संभावित साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins