मध्य प्रदेश

मरीमाता – बड़ा गणपति चौराहे पर 72 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे फ्लाईओवर

इंदौर
 विधानसभा क्षेत्र इंदौर एक में पहली बार दो चौराहों पर एक साथ फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। बड़ा गणपति और मरीमाता चौराहे पर बनने वाले फ्लाईओवर का इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) ने सर्वे पूरा कर लिया है। दोनों चौराहे पर फ्लाईओवर के निर्माण की लागत 72 करोड़ के करीब आएगी। दोनों चौराहों पर फ्लाईओवर के नीचे पिलर नहीं आएंगे। इससे आवागमन आसानी से चलता रहेगा।

आइडीए द्वारा यातायात सुगमता के लिए मरीमाता चौराहा और बड़ा गणपति चौराहा पर फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। मरीमाता चौराहे पर किला मैदान की तरफ से पोलोग्राउंड तक 592 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसकी लागत 39.88 के करीब तय की गई है। इसके नीचे पिलर नहीं आएगा। 45 मीटर लंबे स्टील गर्डर से बने स्पान लगाए जाएंगे, जबकि बड़ा गणपति पर अंतिम चौराहे की तरफ से जिंसी की तरफ फ्लाईओवर उतरेगा। इसकी लंबाई 543 मीटर रहेगी और इसकी अनुमानित लागत 33.1 करोड़ तय की गई है। आइडीए सीईओ आरपी अहिरवार ने बताया कि दोनों फ्लाईओवर पर दोनों तरफ फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। इसका सर्वे पूरा कर लिया है। अब टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

18 महीने में तैयार होंगे

आइडीए द्वारा दोनों ही चौराहों पर फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इन चौराहों पर फ्लाईओवर बनाने की समय सीमा 18 माह तय की गई है। सर्वे पूरा होने के बाद अब मिट्टी परीक्षण शुरू किया जा रहा है। मरीमाता चौराहे पर फ्लाईओवर बनाए जाने से एयरपोर्ट रोड की तरफ से आना वाला यातायात बिना बाधा के पोलोग्राउंड की तरफ निकल जाएगा, जबकि सदर बाजार जाने वाले वाहन नीचे से आसानी से गुजर सकेंगे।

इस वर्ष पूरे होंगे चार फ्लाईओवर

आइडीए द्वारा खजराना, भंवरकुआं, फूटी कोठी और लवकुश चौराहे पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर इस वर्ष पूरे बना दिए जाएंगे। सभी फ्लाईओवर के पिलर बनाए जा चुके हैं। खजराना, लवकुश और फूटी कोठी पर गर्डर की लांचिंग भी शुरू कर दी गई है। खजराना चौराहे पर मार्च तक एक भुजा शुरू कर दी जाएगी। वही फूटी कोठी चौराहे पर जून तक काम पूरा हो जाएगा। भंवरकुआं और लवकुश चौराहे का निर्माण साल के अंत तक पूरा होगा।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button