
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : साहित्य सृजन का शपथ ग्रहण आज…
राजनांदगांव , समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत के छत्तीसगढ़ इकाई व राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के नव मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह व भव्य कवि गोष्ठी का आयोजन सृजन संवाद त्रिवेणी परिसर दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में 24 मई को सुबह 11 बजे से रखा गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव होंगे। अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक व संयोजक डॉ. मुकेश व्यास स्नेहिल गांधीनगर गुजरात करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, पद्मश्री फुलबासन यादव, वरिष्ठ पत्रकार सुशील कोठारी, पार्षद शैंकी बग्गा की उपस्थिति रहेगी।



