
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : आउटर इलाकों में डंप कचरा हवा से फैल रहा …
राजनांदगांव | शहर के आउटर इलाकों में खाली जगहों और सड़क किनारे डंप किया गया कचरा अब आसपास के मोहल्लों और खेतों तक फैलने लगा है। तेज हवा के कारण प्लास्टिक, पॉलिथीन और घरेलू कचरा दूर-दूर तक उड़ रहा है, जिससे गंदगी के साथ संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। नियमित सफाई और कचरा उठाव नहीं होने से स्थिति बिगड़ती जा रही है। यहां नियमित सफाई और डंप कचरे के उठाव की जरूरत है।



