छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में की पत्थरबाजी, दो पर जुर्म दर्ज…

राजनांदगांव | ट्रेन में पत्थरबाजी करने के मामले में आरपीएफ ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। दोनों पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरपीएफ प्रभारी तरुणा साहू ने बताया कि गाड़ी संख्या 12101 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल कोच में रसमड़ा – दुर्ग रेलखंड के बीच सामान्य कोच में पत्थरबाजी हुई थी। मामले की सूचना के बाद आरपीएफ ने घटना की जांच शुरु की।

टीम बघेरा गेट के पास पहुंची, जहां 2 नाबालिग खेल रहे थे। दोनों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया​ कि दोनों तालाब में नहाने आये थे। नहाने के बाद आपस में शर्त लगाया कि उसका निशाना बहुत अच्छा है और वह गाडी में पत्थर से बहुत अच्छा निशाना लगा सकता है। इसी दौरान उन्होंने ट्रेन के जनरल कोच में पत्थर मारने लगे। आरपीएफ ने दोनों नाबालिग के परिजनों को बुलाकर उन्हें समझाइश दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button