DPR छत्तीसगढ समाचारमहासमुन्द जिला

CG : श्रमिक दिवस पर पिक्काडिली एग्रो इंडस्ट्रीज़ में मॉकड्रिल आयोजित

महासमुंद, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार पिक्काडिली एग्रो इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, महासमुंद में श्रमिक दिवस के अवसर पर कर्मकारों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।मॉकड्रिल में सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिशा शुक्ला, सुरक्षा अधिकारी श्री दिलीप ओझा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान कारखाने में आग लगने जैसी आपात स्थिति से बचाव एवं नियंत्रण के लिए फायर टीम, बचाव दल, मेडिकल टीम तथा अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।


सुरक्षा अभ्यास के दौरान बचाव दल द्वारा सुरक्षा उपकरणों एवं व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) का उपयोग करते हुए अग्नि दुर्घटना पर नियंत्रण करने का प्रदर्शन किया गया। साथ ही आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई, समन्वय एवं सुरक्षा मानकों के पालन की जानकारी भी दी गई।औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से मॉकड्रिल के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कारखाना प्रबंधन को नियमित रूप से मॉकड्रिल आयोजित करने तथा फायर एवं अन्य आपात परिस्थितियों से निपटने हेतु सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं की सतत जांच एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button