छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : फर्जी नियुक्ति पत्र से इन विभागों में हड़कंप, रायपुर में FIR दर्ज …

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग के नाम से एक फर्जी नियुक्ति पत्र जारी होने का मामला सामने आया है. इस फर्जी आदेश में विभगीय सचिव और उप सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया है. बताया जा रहा है कि कई अभ्यर्थियों तक भी यह फर्जी पत्र पहुंचा है. फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, अनुभाग अधिकारी राजपाल बघेल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवहन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और स्कूल शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया जारी है. इसी दौरान एक फर्जी आदेश पत्र जारी कर दिया गया है, जो 5 मार्च 2026 को नियुक्ति की अनुशंसा से संबंधित है. इसमें सचिव रजत कुमार और उप सचिव शिव कुमार सिंह के डिजिटल हस्ताक्षर दर्शाए गए हैं.

वहीं डाक के जरिए आदेश को भेजा गया है. फर्जी आदेश में अभ्यर्थियों के चरित्र सत्यापन और विभागीय प्रशिक्षण के बाद परीक्षा उत्तीर्ण करने की प्रत्याशा में नियुक्ति की अनुशंसा का उल्लेख किया गया है. फर्जी आदेश जारी होने के बाद से मंत्रालय में हड़कंप की स्थिति है. दरअसल, अब अधिकांश काम ऑनलाइन प्रणाली से किए जा रहे हैं. फाइलों का मूवमेंट और अधिकारियों के हस्ताक्षर भी डिजिटल माध्यम से हो रहे हैं. इसलिए अब सिस्टम की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है. मामले में आशंका जताई जा रही है कि मामले में विभाग के किसी कर्मचारी का हाथ हो सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button