छत्तीसगढ़जशपुर जिला

CG : गुपचुप खाने से बिगड़ी तबियत, उल्टी-दस्त से 8 लोग ग्रसित …

जशपुर। जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत केराडीह गांव के बाजार में गुपचुप (पानी पूरी) खाने के बाद फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। इस घटना में दर्जनों लोग बीमार पड़ गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाजार में गुपचुप खाने के बाद लोगों को अचानक उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर सभी मरीजों को इलाज के लिए कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ अन्य मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है।

बीएमओ कुनकुरी डॉ. के. कुजूर ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल को मितानिन के माध्यम से मरीजों की सूचना मिली। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल केराडीह के डड़गांव में कैंप लगाकर मरीजों की जांच की और गंभीर मरीजों को अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल सभी मरीजों की हालत में सुधार बताया जा रहा है, लेकिन कमजोरी के चलते 8 मरीजों को अभी भी अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा को लेकर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button