छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नोट गिनते वीडियो वायरल: कांस्टेबल व एसआई सस्पेंड…

राजनांदगांव , डोंगरगढ़ थाने में पदस्थ एसआई व आरक्षक का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। जिसके बाद एसपी अंकिता शर्मा ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल वायरल वीडियो में आरक्षक लक्ष्मी शंकर कंवर 100 -100 रुपए का नोट गिनते दिख रहे हैं। दावा है कि यह नोट एक ​महिला से लिए गए हैं।

आरक्षक लक्ष्मी शंकर कंवर के ठीक पास ही एसआई रोहित खूंटे बैठे नजर आ रहे हैं। जो थाने में सिविल कपड़ों में हैं और मोबाइल में एक महिला की फोटो जूम करके देख रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही इन पर सोशल मीडिया में रिश्वत लेने का आरोप लगा है।

एसपी अंकिता शर्मा ने इसे अशोभनीय आचरण और पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला मानते हुए एसआई व आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ​निलंबन अवधि के दौरान दोनों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने और गणना में शामिल रहने का आदेश जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button