छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गायत्री एलुमनी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए शानदार मैच…

राजनांदगांव | जिले की प्रतिष्ठित संस्था गायत्री विद्यापीठ द्वारा मोहारा रोड स्थित एवरग्रीन टर्फ में बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता सीएपीएल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कुल 6 टीमों के बीच मैच खेले जा रहे हैं। प्वाइंटस के आधार पर सेमी फाइनल मैच एवं फाइनल मैच रविवार को खेला गया। इस 6 दिवसीय मैच का संचालन क्रीडा अधिकारी अखिलेश मिश्रा एवं उनकी टीम के कुशल मार्गदर्शन में करवाया जा रहा है।

इसके लिए आयोजक मण्डल एवं सभी प्रतियोगी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ.बृजकिशोर सुरजन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल खेल प्रतिभा को निखारते हैं बल्कि पूर्व छात्रों को संस्था से जोड़ने का भी एक सशक्त माध्यम है। मैच के दौरान सभी खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपुर मनोरंजन किया। मैच में खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन, प्रतिस्पर्धा की भावना देखने योग्य रही।

इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष संध्यादेवी सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, उपाध्यक्ष राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, स्पोर्ट्स डायरेक्टर सागर चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, रूपाली गांधी, सह स्पोर्ट्स डायरेक्टर मनोज चितलांग्या, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, प्राचार्य अंकित व्यास, उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर, प्रशासक अनिल वाजपेयी ने हर्ष जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button