छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : किराना दुकान में चोरी, 50 हजार का सामान गायब …

By kadwaghut|23 Mar 2026, 12:38 PM
f X W

रायपुर। उरला के सरोरा रोड स्थित माँ तारा चंडी किराना स्टोर्स में चोरी की घटना ने स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में चिंता बढ़ा दी है। दुकान के संचालक और मालिक ने बताया कि दिनांक 17 मार्च 2026 को उनके किराना स्टोर का भवन मरम्मत कार्य चल रहा था, जिसमें सामने की छत ढलाई का काम किया जा रहा था। इस कार्य के लिए चौड़ी से मजदूर रेजा कुली बुलाए गए थे। मरम्मत का काम दोपहर 01 बजे से शाम 04 बजे तक चला।

Advertisement
Advertisement

उसके बाद दुकान सामान्य समय के अनुसार रात्रि 07 बजे बंद कर घर चले गए। दूसरे दिन यानी 18 मार्च 2026 को सुबह 09:30 बजे दुकान खुली और मुख्य दरवाजे का सटर का ताला खोला गया। दुकान के अंदर जाने पर देखा गया कि सामान बिखरा हुआ था। रेक में रखे सामान जैसे तेल, साबुन, निरमा, शक्कर, चायपत्ती, चप्पल, ब्लूटूथ ब्रश, जिभ्भी, परफ्यूम, मिक्चर, बिस्किट आदि में से कई सामान गायब थे। इसके अलावा गल्ला में रखे 20,000 रुपये की नकदी भी चोरी हो गई थी।

स्थानीय जांच में पता चला कि चोर दुकान के बगल की दीवार में लगी दो सीढ़ियों का इस्तेमाल करके छत पर चढ़ा। वहां से छत में लगे दरवाजे का ताला कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इस प्रक्रिया में करीब 30,000 रुपये मूल्य का क़ीमती सामान और गल्ला में रखी 20,000 रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। कुल चोरी की राशि लगभग 50,000 रुपये आंकी गई है।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा और मोनिटर भी चोरों द्वारा तोड़ दिए गए हैं। यह घटना स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है और व्यापारियों में भय का माहौल बना रही है। दुकान मालिक ने अपने पिता गजाधर सिंह, भाई सोनाधन और दुकान में काम करने वाली सुनीता सोनवानी को घटना की सूचना दी। उन्होंने पुलिस में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी गई है और प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि चोरी की यह घटना पूर्व नियोजित थी। दुकानदार ने बताया कि दुकान संचालित करते समय सभी सावधानियों का पालन किया जाता है, लेकिन मरम्मत कार्य के दौरान अस्थायी सुरक्षा में चोरों ने यह वारदात अंजाम दी।

READ ALSO  छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की तैयारी, 28-29 सितंबर को टीम ट्रायल

दुकानदार का कहना है कि व्यापार और आमदनी के लिए यह घटना काफी चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से अपील की है कि जल्द से जल्द चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को और कड़ा किया जाए। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने अपने स्टोर की सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरा की स्थिति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई है। सुरक्षा में चूक के कारण ऐसे मामलों में चोरी की संभावना बढ़ जाती है।

पुलिस ने दुकान मालिक की रिपोर्ट दर्ज कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा पड़ोसियों के बयान रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी के मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। इस घटना ने उरला क्षेत्र में व्यापारियों को सावधान कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि सुरक्षा उपायों में सुधार किए बिना व्यापार करना जोखिम भरा हो गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins