छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : बस्ती वालों ने शराब दुकान का किया विरोध …

रायगढ़। रायगढ़ में कई शराब दुकानें आबादी वाले क्षेत्रों के बीच संचालित हो रही हैं। इससे स्थानीय लोगों का आना-जाना तक मुश्किल हो गया है। गोवर्धनपुर रोड स्थित कंगालू डिपा में चल रही शराब दुकान से क्षेत्रवासी खासे परेशान हैं। लोगों ने आबकारी विभाग में आवेदन देकर दुकान को हटाने की मांग की है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब शराब दुकान शुरू हुई थी, तब सामने खाली मैदान था, लेकिन अब जमीन मालिक ने वहां बाउंड्रीवाल बना दी है। इसके बाद मोहल्ले में आने-जाने के लिए केवल एक ही रास्ता बचा है, जो सीधे शराब दुकान के सामने से गुजरता है। इस स्थिति में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को रोज उसी रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि नशे में धुत व्यक्ति अक्सर गाली-गलौज करते हैं, जिससे खासकर महिलाएं और बच्चे असुरक्षित महसूस करते हैं। क्षेत्रवासियों के अनुसार देर रात तक शराब दुकान के पास लोगों की भीड़ लगी रहती है, जिसका बच्चों पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी शिकायत की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button