छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

बिना अनुमति ठेकेदार ने खोद डाली डामर की सड़क, विभागीय अधिकारियों ने रूकवाया काम

By kadwaghut|29 Jan 2026, 10:17 PM
f X W

0 मामला न.पं छुरिया में पाईप लाईन विस्तार का

Advertisement
Advertisement

छुरिया – नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत जल जीवन मिशन 2.0 में पाईप लाईन विस्तार में ठेकेदार ने बिना अनुमति के ही डोंगरगांव मार्ग पर डामर की सड़क खोद डाली । जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ठेकेदार को फटकार लगाते हुए काम रूकवाया ।

बिना अनुमति ठेकेदार ने खोद डाली डामर की सड़क, विभागीय अधिकारियों ने रूकवाया काम

नगर पंचायत छुरिया सीमा क्षेत्र अंतर्गत अमृत मिशन 2.0 योजना के तहत जल प्रदाय योजना में 29 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है । जिसका ठेका एजीस कंपनी राजनांदगांव को मिला है । इस योजना में सूखा बैराज चिद्दो से लगभग 20 किलोमीटर पाईप लाईन विस्तार का कार्य किया जा रहा है । जहां ठेकेदार ने छुरिया-डोंगरगांव मार्ग 20 मीटर कांक्रीट डामर की सड़क बिना अनुमति के खोद डाली । खबर मिलते ही लोक निर्माण विभाग के विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सड़क खुदाई की परमिशन संबंधित ठेकेदार से दस्तावेज की मांग की गई, जिसे ठेकेदार उपलब्ध नहीं करा सका । जहां विभागीय कर्मचारियों ने फटकार लगाते हुए तत्काल काम रूकवाया ।

बिना अनुमति ठेकेदार ने खोद डाली डामर की सड़क, विभागीय अधिकारियों ने रूकवाया काम

0 क्रास रोड के परमिशन की आड़ में खोद डाली सड़क

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जल जीवन मिशन के तहत छुरिया नगर पंचायत में चिन्हांकित पांच जगहों पर 18 मीटर के क्रास रोड की परमिशन मिली थी । जिसकी आड़ में ठेकेदार ने लगभग 20 मीटर कांक्रीट डामर की सड़क खोद डाली। जिससे सड़क पर चलने वाले राहगीरों एवं वाहन चालकों को दुर्घटना का शिकार होने की प्रबल संभावना है ।

READ ALSO  युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और रचनात्मकता से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री

0 नियम एवं शर्तों का खुला उल्लंघन

शासन के नियमानुसार पाईप लाईन विस्तार कार्य में सड़क खोदाई के दौरान सूचना बोर्ड, बेरीकेट, झण्डा लगाना अनिवार्य किया गया है ताकि निर्माण कार्य के दौरान राहगीरों को दुर्घटना से बचाया जा सके । लेकिन ठेकेदार इन नियमों का खुला उल्लंघन करते हुए शासन के नियमों का धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं.

0 अनजान, नगर पंचायत अधिकारी

छुरिया-डोंगरगांव सड़क मार्ग पर बेधड़क, बेखौफ, बिना अनुमति के 250 मीटर सड़क के सोल्डर किनारे एवं 20 मीटर कांक्रीट सड़क ठेकेदार ने खोद डाली । जिससे अनजान नगर पंचायत के अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी । लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जब काम रूकवाकर उन्हें जानकारी दी तभी हरकत में आए नगर पंचायत के अधिकारी । इससे अनुमान लगा सकते हैं कि नगर के अन्य निर्माण कार्यों का क्या हाल होगा ।

Read Also : राजनांदगांव: न्यायालय परिसर में संदिग्ध गतिविधि, गाऊन पहनकर घूम रहे व्यक्ति को क्राइम ब्रांच ले गई…

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins