छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : जनवरी में प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के बच्चों की परीक्षा आयोजित की जाएगी…

राजनांदगांव, एसआईआर में शिक्षकों की ड्यूटी लगने के कारण प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के बच्चों की परीक्षा दिसंबर में नहीं होगी। शीतकालीन अवकाश के बाद जनवरी में उनकी परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं दिसंबर में केवल हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों की परीक्षा ली जाएगी। एसआईआर में ड्यूटी लगने की वजह से प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में छमाही परीक्षा दिलाने कोर्स पूरा नहीं नहीं पाया है। एसआईआर में फार्म भरने की तिथि पहले 4 नवंबर से 4 दिसंबर थी जिसे बढ़ा कर 11 दिसंबर किया गया है जिससे शिक्षकों की व्यस्तता बनी रहेगी।

स्कूलों में 22 से 27 दिसंबर के तक 6 दिनों का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

एसआईआर के काम के बाद शेष दिनों में 12 से 21 दिसंबर के बीच छमाही परीक्षा के लिए कोर्स को पूरा कराना संभव नहीं है। इस बीच शनिवार और रविवार को स्कूलों में अवकाश रहेगा। इस कारण शिक्षा विभाग ने दिसंबर में होने वाली प्राइमरी और मिडिल स्कूल के बच्चों की छमाही परीक्षा को शीतकालीन अवकाश के बाद कराने का निर्णय लिया है। शिक्षकों की व्यस्तता के चलते इस समय प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के बच्चों का समय खेलकूद में ही बीत रहा है। डीईओ प्रवास कुमार सिंह बघेल का कहना है शासन के आदेश का पालन किया गया। है। केवल प्राइमरी और मिडिल के शिक्षकों की एसआईआर में ड्यूटी लगी है। इन बच्चों की परीक्षा शीतकालीन अवकाश के बाद ली जाएगी। वहीं 12 दिसंबर से एक साथ 9वीं से 12वीं के बच्चों की परीक्षा शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगी।

एसआईआर में बीएलओ के रूप में लगाई गई है ड्यूटी शिक्षकों की ड्यूटी एसआईआर में बतौर बीएलओ लगाई गई है। इसी माह छमाही और दो माह बाद बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो जाएगी। शिक्षक स्कूलों में कार्य नहीं कर पा रहें है। शिक्षा विभाग ने कमजोर परीक्षा फल वाले स्कूलों में सुधार लाने एवं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में सुधार लाने अफसरों और शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है। नतीजों में सुधार लाने के लिए कई तरह प्रयोग और प्रयास किया जा रहा है। लेकिन इधर शिक्षकों की एसआईआर सहित अन्य कामों में ड्यूटी लगने के कारण वे मूल कार्य से नहीं कर पा रहें है।

Related Articles

Back to top button