छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : करवा चौथ पर्व को लेकर बाजारो में सजी फल, फूल और पूजन सामग्री की दुकानों में जमकर खरीदी…

राजनांदगांव, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख.शांति के लिए महिलाओं ने करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखा। देर शाम को चांद नजर आने के बाद महिलाओं ने विधि.विधान से पूजा अर्चना की। छलनी से चांद के दर्शन करने के बाद पती की आरती की और पति के हाथों से अन्न.जल ग्रहण किया। शरद पूर्णिमा पर्व के बाद कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व शुक्रवार को मनाया गया। करवा चौथ पर्व को लेकर जय स्तंभ चौक में सजी फलए फूल और पूजन सामग्री की दुकानों में जमकर खरीदी है।

करवा चौथ पर महिलाओं के निर्जला व्रत के चलते घरों में श्रद्धा.भक्ति का माहौल रहा। बड़ी संख्या में मंदिरों में एकत्रित महिलाओं ने कथा श्रवण कर पूजा.अर्चना की। शीतला मंदिर से राज महाराज के अनुसार पूजन का शाम 5रू55 से 7ण्9 बजे तक अति उत्तम मुहूर्त बताया गया। दिनभर अन्न.जल का त्याग कर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने शाम 5 बजे से अपनी बालकनी में पूजन की तैयारी की थी। संयुक्त परिवारों में निर्जला व्रत करने वाली महिलाओं ने सामूहिक रूप से भगवान चंद्र देव का छलनी से दर्शन कर पूजन किया।

पूजन सामग्री खरीदने उमड़ी भीड़रू करवा चौथ पर्व को लेकर जय स्तंभ चौक में सजी दुकानों से पूजन सामग्री की जमकर खरीदी हुई। फूल और फूलों की अच्छी खासी मांग रही। यहां विगत तीन दिनों से पसरा लगा कर छोटे दुकानदार पूजन सामग्री बेच रहे है। ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत देने यहां ट्रैफिक जवानों को तैनात किया गया है। महावीर चौक से जय स्तंभ चौक के बीच मिट्टी के बर्तन बेचने वालों की दुकानें सजी है।

Related Articles

Back to top button