छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पर्यटक मंडल के अध्यक्ष नीलू आज करेंगे पदभार ग्रहण

राजनांदगांव। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में  कल 16 अप्रेल को शाम 4 बजे पं दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम गौरव पथ रायपुर में भाजपा के युवा नेता नीलू शर्मा  छत्तीसगढ़ पर्यटक मंडल  अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान प्रदेश के मंत्री सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति रहेगी। प्रदेश सरकार ने भाजपा के युवा नेता नीलू शर्मा को छत्तीसगढ़ पर्यटक मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। श्री शर्मा कल 16 अप्रैल को शाम 4 बजे पं दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम गौरव पथ रायपुर में पदभार ग्रहण करेंगे , वहीं सम्मान समारोह भी आयोजित किया जायेगा।  उक्त गरिमामयी आयोजन में आशीर्वादक एवं मार्गदर्शक के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे, अध्यक्षता विस  अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह करेंगे, अतिविशिष्ट अथियों में केन्दीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री  अरूण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री  राम विचार नेताम, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल, संतोष पाण्डेय, विधायक किरण सिंह देव, धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के नेता, कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button