राजनांदगांव: राजा माखीजा के कुशल उद्योगिक व व्यापारिक अनुभव से नगर निगम राजनांदगांव को मिलेगा लाभ

माखीजा ने दिए बजट वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए महापौर मधुसूदन यादव जी को लिखित सुझाव
राजनांदगांव। नगर निगम राजनांदगांव के राजस्व विभाग के चेयरपर्सन राजा माखीजा व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उनके 30 वर्षों के अमूल्य अनुभव का अब सीधा लाभ नगर निगम को मिलेगा।
महापौर मधुसूदन यादव की नेतृत्व क्षमता और राजा माखीजा की व्यावसायिक समझ से नगर निगम की आय में तेज़ी से बढ़ोतरी होगी। बढ़ी हुई आय से नगर निगम अधिक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कर सकेगा, जिससे हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
यह बजट पर सुझाव इस बात का प्रतीक है कि निगम की प्राथमिकता है — जनता का हित, नगर का विकास।
महापौर मधुसूदन यादव जैसे अनुभवी नेतृत्व के साथ, राजनांदगांव नगर निगम नई ऊँचाइयाँ छुएगा।
श्री माखीजा ने लिखित में
●शहरी जनता की मुख्य तकलीफों के लिए बजट में प्रावधान करने
●निगम की आय बढ़ाने हेतु सुझाव
●निगम में फिजूलखर्ची को नियमित करने सुझाव
महापौर मधुसूदन यादव के समक्ष पेश किए हैं



