advertisement
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला जागृति शिविर का आयोजन

राजनांदगांव | वार्ड नंबर 39 हीरामोती वार्ड में गुरुवार को महिला जागृति शिविर व सशक्त नारी सशक्त समाज का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के सयुंक्त तत्वधान मे किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हीरामोती वार्ड नंबर 39 के पार्षद रवि सिन्हा थे उन्होंने अपने उद्बोधन मे महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामना देते हुए कहा आज का दिन महिला दिवस विशेष दिन है पर नारी का सम्मान सदैव होना चाहिए जो स्वयं शक्ति स्वरूपा है। भारतीय संस्कृति ने शक्ति स्वरूपा नारी को पूज्य माना है। वही नए दौर ने यह सम्मान एक दिवस विशेष तक सीमित कर दिया है। परंतु नारी में वह शक्ति छुपी होती है जो सीमित संसाधनों के साथ बुलंदियों को छूने की ताकत रखती हैं।उन्होंने कहा की “ख्यालो को आजाद करो पर संस्कारो से बंध कर रहो” पार्षद सतीश साहु द्वारा शिक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए लोगों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया।

पार्षद केवरा विजय राय द्वारा महिलाओं के हक की जानकारी देते हुए उनके हक के प्रति जागरूक किया गया। डॉक्टर प्रज्ञा सक्सेना ने महिलाओं के साथ हो रही घरेलू हिंसा के विषय में बताया। साथ ही महिलाओं से अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया एवं महिलाओं को स्वास्थ्य से संबंधित विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की इसके बाद उपस्थित समस्त महिलाओं को उपहार स्वरूप श्रृंगार सामग्री दी गई , इस दौरान अतिथियों द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई व छह माह पूर्ण किए बच्चों का अन्नप्राशन की रस्म अदा की गई। साथ ही गंभीर कुपोषित बच्चों और गर्भवती माताओं को सुपोषण किट वितरण किया गया।

महिला बाल विकास केंद्र की सुपरवाइजर सुनीता सोनपिपरे द्वारा बाल विवाह से होने वाले नुकसान को बताते हुए सही उम्र में ही विवाह करने के लिए लोगों को आह्वान किया गया। साथ ही बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए संकल्प भी लिया गया उनके द्वारा महिलाओं के लिए चलने वाले शासकीय योजनाओं के बारे मे बताया एवं इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम पूर्व पार्षद मीना यादव, बलवंत साव ,मूलचंद भंशाली, रितेश देवांगन, उत्तमकोशरिया ,कांति सिन्हा एवं अन्य वार्डवाशी उपस्थित थे।

Advotisment

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button