advertisement
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 6वीं राज्य स्तरीय ओपन कराते स्पर्धा में राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने जीते 26 पदक

  • संस्कारधानी के कराते खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर जीते 07 स्वर्ण, 06
    रजत एवम 13 कांस्य पदक

राजनांदगांव । धमतरी के बाबू पंडारी राव करीदत इनडोर स्टेडियम में अयोजित 6वीं राज्य स्तरीय ओपन कराते प्रतियोगिता में राजनांदगांव जिला कराते संघ के 29 खिलाड़ियों ने बालक वर्ग एवम बालिका वर्ग में शिहान मुरली सिंह भारद्वाज
के नेतृत्व में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए 07 स्वर्ण 06 रजत एवम 13 कांस्य पदक सहित कुल 26 पदक जीतने में सफलता प्राप्त की और राजनांदगांव जिले को गौरवान्वित किया । इस 6वीं राज्य स्तरीय ओपन कराते टूर्नामेंट में आयोजक एवं निर्णायक मंडल में कराते इंडिया ऑर्गनाइजेशन एवम् छत्तीसगढ़ कराते डू असोशियेशन के अध्यक्ष विजय तिवारी, महासचिव अमल तालुकदार ,कार्यकारी अध्यक्ष ब्रम्हाया नायडू, कोषाध्यक्ष डी रमेश, उपाध्यक्ष अमर वरिष्ठ, उपाध्यक्ष मुरली सिंह भारद्वाज, राजनांदगांव जिले के प्रशिक्षक जयप्रकाश साहू, दुर्गेश साहू, ईषभ सिंह राजपूत सहित अन्य जिलों के कोच, रेफरी एवं आफिशियल्स प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। टूर्नामेंट अलग अलग वर्गाे में अयोजित किया गया जिसमे सब जूनियर कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग शामिल थे। पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम वर्गवार निम्नानुसार है:- सब जूनियर बालक वर्ग – शिवांश सोनी (कांस्य पदक कुमिते 20 कि.ग्रा), रिद्धांश चावड़ा (रजत पदक कुमिते 20 कि.ग्रा) श्रेष्ठ मिश्रा (कांस्य पदक काता) ,कविश शाह (रजत पदक काता, कांस्य पदक कुमिते 25 कि ग्रा), कबीर साहू (कांस्य पदक काता एवं कुमिते 25 कि ग्रा) , ऋषभ सिन्हा (स्वर्ण पदक काता), समर सोनी (कांस्य पदक काता), सब जूनियर बालिका वर्ग – बेरुशी साहू (कांस्य पदक काता) , नितिशा निप्पाने (स्वर्ण पदक कुमिते, 25 कि.ग्रा, कांस्य पदक काता), पारुल साहू (कांस्य पदक काता, रजत पदक कुमिते 30 कि ग्रा),  दीतीशा साहू (कांस्य पदक),  झलक साहू (स्वर्ण पदक), कैडेट वर्ग बालिका – धात्री साहू (रजत पदक काता), पूर्वील साहू ( स्वर्ण पदक कुमिते 40 कि.ग्रा. कांस्य पदक काता), कैडेट वर्ग बालक – भास्कर साहू ( स्वर्ण पदक कुमिते 45 कि.ग्रा, कांस्य पदक काता), दीपांशु सिन्हा ( रजत पदक कुमिते 45 कि.ग्रा), पी श्री बालाजी (रजत पदक कुमिते 55 कि ग्रा) , सीनियर वर्ग बालिका – लोकिता साहू ( स्वर्ण पदक कुमिते 50 कि ग्रा, कांस्य पदक काता), सीनियर वर्ग बालक – तरुण साहू (स्वर्ण पदक कुमिते 67 कि ग्रा, स्वर्ण पदक काता)

Advotisment

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button