advertisement
क्राइमरायपुर जिला

छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ महिला पुलिस थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर मूलत: अंबिकापुर की रहने वाली और वर्तमान में जांजगीर-चांपा जिले में वर्ष 2010 से व्यायाम शिक्षिका के रूप में कार्यरत 40 वर्षीय आदिवासी महिला ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2019 से लगातार शादी का झांसा देकर पलाश चंदेल उसका दैहिक शोषण करता आ रहा है।

छत्तीसगढ़ में  पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद अपराधिक मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। नया मामला छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे से जुड़ा है। उनके बेटे के खिलाफ राजधानी रायपुर में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। मामले में बैरन बाजार महिला थाना पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है। दुष्कर्म पीड़िता ने नेता प्रतिपक्ष के बेटे पलाश चंदेल पर शादी का झांसा देकर 3 साल तक दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

जनजातीय आयोग में हुई थी शिकायत
जांजगीर चांपा की एक युवती ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके पहले छत्तीसगढ़ जनजातीय आयोग में शिकायत की गई थी। जनजातीय आयोग ने मामले में संज्ञान लिया। इसके बाद रायपुर के महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

फेसबुक से की थी दोस्ती

पीड़िता के अनुसार पलाश चंदेल से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद फोन पर लगातार बातचीत होने लगी।इस बीच पलाश शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। शादी की बात करने पर वह लगातार टालता रहा। इस दौरान मारपीट कर धमकाया भी। परेशान होकर पीड़ित शिक्षिका ने इसकी शिकायत छत्तीसगढ़ जनजातीय आयोग में की थी। जनजातीय आयोग ने मामले में संज्ञान लिया। इसके बाद रायपुर के महिला पुलिस थाने में धारा 376,376(2)(एन) के तहत केस दर्ज कर लिया है।मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है।

पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज
महिला थाना प्रभारी कविता धुर्वे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। शिकायत के आधार पर दुष्कर्म की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले को जांजगीर – चांपा पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।

भाजपा तत्काल नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को पद से हटाये

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे के ऊपर दुष्कर्म के आरोप लगने पर कांग्रेस ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे के ऊपर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं, एफआईआर दर्ज हुआ है और पीड़िता ने आयोग के समक्ष बयान दर्ज कराये हैं। इसके बाद भाजपा को तत्काल नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को पद से हटा देना चाहिए और उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। साथ ही कहा कि भाजपा को अब अपना नाम बदलकर बलात्कारी जन पार्टी रख लेना चाहिए छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक बेटियों के साथ हुई दैहिक शोषण छेड़छाड़ और रेप की घटनाओं में भाजपा नेताओं की संलिप्तता उजागर हो गई है। छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह से लेकर भाजपा के बड़े नेता एक बलात्कारी के लिए वोट मांग रहे थे उनकी जयकारा लगा रहे थे।

Advotisment

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button