छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राज्य सरकार के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर उप जेल डोंगरगढ़ में विभिन्न गतिविधियों का किया गया आयोजन

– वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता उमंग और पद्मश्री डॉ. भारती बंधु द्वारा कबीर एवं सूफी भजन का हुआ आयोजन
– विजेता बंदियों को किया गया पुरस्कृत
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उप जेल डोंगरगढ़ में श्रमदान सफाई अभियान एवं संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप जेल डोंगरगढ़ में 9 से 20 दिसम्बर 2024 तक विभिन्न गतिविधियों संचालित की गई। इसके साथ ही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता उमंग और पद्मश्री डॉ. भारती बंधु द्वारा कबीर एवं सूफी भजन का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थिति अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता बंदियों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान एसडीएम डोंगरगढ़ मनोज मरकाम, जेल अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस उपस्थित थे।

See also  छत्तीसगढ़ में अब तक 781.3 मि.मी. औसत वर्षा

Related Articles

Back to top button