छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनंदगांव : दो कद्दावर नेता से डरे हुए हैं कुलबीर सिंह छाबड़ा – शरद सिन्हा

➡️ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष को चेताते हुए कहा अपनी लगातार असफलता और पिता- पुत्र की लोकप्रियता से चिढ़कर अनर्गल बयानबाजी न करें

राजनंदगांव । नगर निगम के वरिष्ठ भाजपा पार्षद शरद सिन्हा ने अपने पड़ोसी वार्ड के वरिष्ठ कांग्रेसी पार्षद एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा को लोकप्रिय नेता डॉ. रमन सिंह और अभिषेक सिंह पर अनर्गल आरोप लगाने के लिए जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अपनी लगातार राजनीतिक असफलता से छाबड़ा जी सठिया गए हैं। जबकि अभी उनकी उम्र सठियाने की नहीं है।

श्री सिन्हा ने आगे कहा कि राजनांदगांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उनके सुपुत्र पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की लंबे समय से लोकप्रियता उन्हें हजम नहीं हो रही है। तभी तो छाबड़ा जी दो लोकप्रिय नेताओं के खिलाफ लगातार विष वमन कर रहे हैं। गोल बाजार पार्षद शरद सिन्हा ने आगे कहा कि कुलबीर सिंह ने यह कैसे सोच लिया कि अभिषेक सिंह को भाजपा से महापौर प्रत्याशी बनाए जाने की तैयारी में उन्हें जनता के बीच साथ में घुमाया जा रहा है। श्री छाबड़ा ने इसके लिए हैसियत भी पूछ दी है। श्री सिन्हा ने कहा कि इसका उत्तर स्वयं कुलबीर सिंह छाबड़ा के पास भी है। उन्हें मालूम है कि डॉ. रमन सिंह और अभिषेक सिंह जन-जन के नेता हैं। उनके रहते राजनीति में श्री छाबड़ा की कोई दाल नहीं गल रही है। श्री सिन्हा ने कहा कि बेहतर यही होगा कि कुलबीर सिंह छाबड़ा अपना वार्ड अपनी पार्टी देखे निगम में उनकी सत्ता है। तो पहले अपनी पार्टी की महापौर से पटरी बिठाए ईमानदारी से जनता की सेवा करे। दम हो तो अपनी लकीर बढ़ाए दूसरों की लकीर मिटाने की कोशिश न करे इसी में उनकी भलाई होगी और जनता की भी।

See also  CG : भारी बारिश के चलते गौरेला-अमरकंटक मार्ग में आवागमन प्रभावित

Related Articles

Back to top button