बिलासपुर। सड़क पर बैठी गर्भवती गाय के ऊपर सिरफिरे युवक ने जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ा दी। ट्रैक्टर चढ़ाने के बाद गाय की जान बच गई थी। इसके बावजूद युवक ने गाय को ट्रैक्टर से घसीट कर मार डाला। घटना के बाद युवक फरार हो गया था। अब सड़क पर बैठी गर्भवती गाय की गाड़ी चढ़ाकर निर्मम हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड गाय की मौत का दिल दहला देने वाला वीडियो अब वायरल हो रहा है। मामला बिलासपुर शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौक का है।
रिपोर्ट दर्ज कराने वाले ने बताया कि रात 11 बजे के पहले ही गायों को खाना देकर आए थे। कुछ देर बात कुत्तों के भौंकने की आवाज आई। इसके बाद वहां पहुंचे तो देखा की गाय की मौत हो गई थी। इसके बाद हमने पास के घर के फुटेज निकलवाया तो देखा कि ट्रैक्टर चालक ने जानबूझकर गाय को मार डाला है। घटना के वक्त सड़क पर कोई नहीं थी, कुछ और गाय भी वहां बैठी थीं, लेकिन चालक ने उसी गाय को मार डाला। की गाय के पेट में बच्चा भी था।

रेत से भरे ट्रैक्टर चालक गाय को मारने के इरादे से ही गाय पर धीरे से ट्रैक्टर चढ़ा देता है। पहली बार ट्रैक्टर चढ़ाने पर गाय बच जाती है। युवक ट्रैक्टर में बैठे-बैठे गाय की ओर नीचे झांकता है। गाय जिंदा रहती है इसे देखते हुए भी युवक फिर से ट्रैक्टर गाय की पेट की ओर से घसीटते हुए आगे बढ़ा देता है। गर्भवती गाय की निर्मम हत्या के बाद युवक फरार हो जाता है। आरोपी युवक का नाम ईश्वर ध्रुव बताया जा रहा है।
युवक ट्रैक्टर में बैठे-बैठे गाय की ओर नीचे झांकता है। गाय जिंदा रहती है इसे देखते हुए भी युवक फिर से ट्रैक्टर गाय की पेट की ओर से घसीटते हुए आगे बढ़ा देता है। गर्भवती गाय की निर्मम हत्या के बाद युवक फरार हो जाता है।ईश्वर ध्रुव को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं ट्रैक्टर मालिक का नाम सोनू यादव बताया गया है।