क्राइमदेश

रिश्ते के चाचा ने महिला से किया दुष्कर्म, जेवरात भी लूट कर ले गया आरोपी

टिहरी- टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ गांव के ही व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला के जेवरात पर भी हाथ साफ किया। आरोपी रिश्ते में महिला का चाचा लगता है। आरोपी ने घटना के बारे में बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी थी।

महिला की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी से जेवरात नहीं बरामद हो पाए। जानकारी के मुताबिक 24 अक्तूबर को शादी समारोह के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी महिला को खींचकर खेत में ले गया।
महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने और जेवरात लूटने का मुकदमा दर्ज किया है। राजस्व उप निरीक्षक दिनेश काला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

See also   बच्चों के अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले पर अपराध दर्ज

Related Articles

Back to top button