क्राइमदेश

माशूका-मोबाइल और मौत: प्रेमी पर कसा सबूतों का शिकंजा, गेस्ट हाउस में की थी खौफनाक हत्या

आगरा- सिकंदरा तिराहा स्थित होटल सिकंदरा गेस्ट हाउस एंड रेस्टोरेंट में महिला प्रीति की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी लाखन के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट लगा दी है। इसमें 11 गवाह बनाए गए हैं। प्रेमी ने महिला को मोबाइल दिलाने के बहाने बेल्ट से गला घोंटकर मार डाला था। इसके बाद फरार हो गया था। पुलिस ने केस में 11 गवाह बनाए हैं। इनमें साक्ष्य के रूप में सीसीटीवी फुटेज, काल डिटेल और मोबाइल की लोकेशन भी शामिल है।

विगत 21 सितंबर को सिकंदरा गेस्ट हाउस एंड रेस्टोरेंट में महिला की हत्या की गई थी। आरोपी फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के बैग में मिले मोबाइल से उसकी शनाख्त प्रीति बघेल (38) पत्नी लच्छेंद्र निवासी बाईंपुर, सिकंदरा के रूप में की थी। पुलिस ने नगला बूढ़ी निवासी लाखन को गिरफ्तार किया था।

वह मोबाइल दिलाने के बहाने प्रीति को होटल में लेकर आया था। उसे शक था कि प्रीति किसी और से भी मोबाइल पर बात करती है। इस बात पर विवाद के दौरान बेल्ट से प्रीति का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। दो घंटे बाद गेस्ट हाउस से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद जेल भेजा गया था। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि केस में एक महीने में चार्जशीट लगा दी गई है। इसमें आरोपी लाखन को बनाया गया है।

पुलिस ने बताया कि होटल में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इनमें आरोपी की तस्वीर आई थी। इसके फुटेज को अहम साक्ष्य बनाया गया है। इसके साथ ही होटल के कर्मचारी, मृतका के परिजन सहित 11 गवाह बनाए गए हैं। वहीं आरोपी की लोकेशन भी होटल की थी। यह भी साक्ष्य के रूप में है। इसके अलावा कॉल डिटेल भी है। आखिरी बार प्रीति ने उसे फोन किया था।

पुलिस की पूछताछ में पता चला था कि आरोपी लाखन बैग बनाने की फैक्टरी में काम करता था। प्रीति भोजन का टिफिन पहुंचाने का काम करती थी। लाखन की प्रीति से दोस्ती हो गई। छह महीने पहले उसे प्रीति पर शक हो गया कि वह किसी और से भी मोबाइल पर बात करती है। इसका विरोध करने पर प्रीति ने बात करना बंद कर दिया था। इसलिए हत्या की साजिश की।

Related Articles

Back to top button