advertisement
छत्तीसगढ़

CG : पुल की रेलिंग से टकराई बाइक, नदी में गिरने से युवक की मौत

राजिम में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुल में गाडिय़ों की जाम लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को राजिम-नवापारा पुल में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुल से गिर गया। पुल के नीचे नदी में पानी होने चलते बाइक सवार की डूबने से मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद पुल पर गाडिय़ों की लंबी कतार लग गई, जिसे काफी मशक्कत के बाद हटाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार राजिम पुल के बीचों-बीच पहुंचा था। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बाइक सवार पुल की रेलिंग से टकराकर नीचे गिर गया, जबकि बाइक पुल पर ही गिर गया। इस दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल, भाजयुमो नेता मुकुंद मेश्राम किसी काम से राजिम जा रहे थे। वे तुरंत रुके और बाइक सवार की मदद करने जुट गए। नवापारा वार्ड 5 के निवासी विक्की साहू को रस्सी से बांधकर पुल से नीचे उतर गया, तब तक बाइक सवार की मौत हो चुकी थी। मृतक को ट्यूब के सहारे पानी से बाहर निकल गया।

Ro No. 13121/ 6 Ro No. 13119/ 8
Ro No. 13121/ 6
Ro No. 13119/ 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button