राजनांदगांव: जोशी के हत्या के मास्टरमाइंड फरार आरोपी गोलछा गिरफ्तार ?

राजनांदगांव. ट्रेडर्स कर्मचारी सुरेश जोशी के हत्या के मास्टरमाइंड प्रकाश गोलछा की पुलिस द्वारा तलाश जारी थी। प्रकाश गोलछा की पतासाजी के लिए पुलिस ने तीन अलग-अलग टीम बनाई कर रही थी। जो संभावित ठिकानों में दबिश दे रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश गोलछा को गोदिया में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी को राजनांदगांव लाने की खबर है.
क्या है मामला ..
शहर के एक व्यापारी को ब्लैकमेल करने के लिए प्रकाश गोलछा ने अपने कर्मचारियों के माध्यम से सुरेश जोशी की हत्या कराई है। जिसे आत्महत्या का रंग देने का प्रयास किया गया था। लेकिन पुलिस की जांच में सबकुछ स्पष्ट हो गया। इसके बाद हत्या के मास्टर माइंड की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस की साइबर सेल की टीम भी इसमें लगी हुई है। प्रकाश गोलछा के मोबाइल लोकेशन को भी ट्रेस करने का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा था। लेकिन उसका फोन बंद है। वहीं आरोपी प्रकाश अपने परिवार सहित फरार था। इसके चलते पुलिस सभी संभावित ठिकानों को खंगाला रही थी।