राजनांदगांव जिला

प्रशासनिक कार्यवाही को राजनीतिक रंग ना दें भाजपा जिलाध्यक्ष – पदम कोठारी

राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव के एसपी राजनांदगांव के तबादले को लेकर दिए गए बयान का खंडन करते हुए कहा कि शासकीय अधिकारी / कर्मचारियों की पदस्थापना स्थानांतरण एक सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था है इस व्यवस्था पर टिप्पणी कर उसे राजनीतिक रंग दिया जाना सर्वथा अनुचित है साथ ही एसपी  शुक्ला का स्थानांतरण किसी दुर्भावना, ईगो या जीत का नतीजा नहीं है।

रही बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पारखी नजर का तो छत्तीसगढ़ की जनता उनकी साहसिक निर्णय क्षमता और दूर दृष्टि से लाभान्वित हो रहे है जिनका प्रमाण किसानों के कर्ज माफी का मामला हो या किसानों को धान का समर्थन मूल्य 25 सौ रुपए देने या कोरोनावायरस संक्रमण काल में जिस प्रकार से उन्होंने राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखा और छत्तीसगढ़ राज्य के श्रमिक जो अन्य राज्यों में लॉकडाउन के चलते फंस गए थे उनकी सकुशल घर वापसी और उस पर होने वाले खर्च भी  वाहन करने एवं भावी पीढ़ी के रूप में शिक्षा अध्ययन के लिए कोटा गए बच्चों की सकुशल घर वापसी और हाल में ही 15 वर्षीय भाजपा सरकार की अकुशल प्रशासनिक व्यवस्था से परेशान शिक्षाकर्मियों का संविलियन करने का व गोधन न्याय योजना का जो ऐतिहासिक एवं दूरगामी निर्णय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने लिया है यह उनकी दूरदर्शिता और प्रशासनिक कार्य पद्धति का बेहतरीन आकलन का ही परिणाम है प्रशासनिक फेरबदल के बारे में स्वयं भाजपा जिलाध्यक्ष को इस बात की भली-भांति जानकारी होगी की एकमात्र राजनांदगांव के एसपी का स्थानांतरण नहीं हुआ है बल्कि उस आदेश में अन्य 4 अधिकारी का भी स्थानांतरण हुआ है जहां जिनकी उपयोगिता होती है वहां उन्हें पदस्थ कर उनकी सेवा का लाभ लिया जाना एक सामान्य प्रक्रिया है।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button