छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अयोध्या में भगवान श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव के शुभागमन पर दिग्विजय स्टेडियम में श्यामल संध्या में जल उठे लाखों दीप – – अद्भूत नजारे के ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बने शहरवासी

– दीप से उकेरी गई प्रभु श्रीराम एवं ओम की आकृति

– लगभग 3 लाख से अधिक दीप से शोभायमान हुआ दिग्विजय स्टेडियम

– भव्य आतिशबाजी से गगन में बिखरी सितारों की छटा

– मंगल क्षण में जगमगातेे दीपों से ज्योतिर्मय हुआ दिग्विजय स्टेडियम

राजनांदगांव 22 जनवरी 2024। अयोध्या में भगवान श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव के शुभागमन पर दिग्विजय स्टेडियम में श्यामल संध्या में लाखों दीप जल उठे। इस अद्भूत नजारे के ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बने शहरीवासी। यह दीप भक्ति, आस्था, उम्मीद, सत्य एवं संकल्प के प्रतीक हैं। दीप की मोहक श्रृंखला ने सभी को मुग्ध किया। प्रभु श्रीराम के लिए सदियों से बाट जोह रहे देशवासियों की प्रतीक्षा समाप्त हुई। श्री रामलला के आगमन ने जनसामान्य में अभूतपूर्व उल्लास, आनंद एवं ऊर्जा से भर दिया। लगभग 3 लाख से अधिक दीप से शोभायमान हुआ दिग्विज स्टेडियम। भव्य आतिशबाजी से गगन में सितारों की छटा बिखर गई। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने आज दिग्विजय स्टेडियम में दीप प्रज्जवलित किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम जन-जन के मन में बसे हुए है। संस्कारधानी में नगरवासियों ने व्यापक पैमाने पर दीप जलाए हंै और शानदार आतिशबाजी की गई। सदियों की प्रतीक्षा समाप्त हुई। हम सौभाग्यशाली है कि 21वीं सदी में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में की गई है। उन्होंने इस बेहतरीन आयोजन के लिए संस्कारधानी सनातन धर्म सेवा परिवार समिति तथा जिला प्रशासन व अन्य सामाजिक संस्थाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि वर्षों के बाद यह खुशी का दिन आया है। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए आयोजन समिति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज दिग्विजय स्टेडियम में लगभग 3 लाख से अधिक दीप प्रज्जवलित किए गए। वहीं संस्कारधानी सनातन धर्म सेवा परिवार समिति द्वारा मानव मंदिर चौक, भारत माता चौक एवं शहर में लगभग 2 लाख दीए जलाए गए। पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह ने श्री रामलला के आगमन पर शहरवासियों पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सदियों की प्रतीक्षा समाप्त हुई है। भारत वर्ष एक नये आध्यात्मिक युग की ओर बढ़ रहा है। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि शहर में लगभग 5 लाख दिए जलाने के लिए समिति एवं श्री संस्कार ठाकुर के माध्यम से जिले का नाम यूएसए बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड के लिए दर्ज किया गया है। समिति द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर राम, धनुष, त्रिशुल, तीर, डमरू, ओम, स्वास्तिक, गदा, भारत का नक्शा, मोर, दिया जैसी विभिन्न आकृतियां बनाई गई। इस अवसर पर सनातन धर्म सेवा परिवार के संयोजक श्री सुरेश एच लाल, सह संयोजक एवं पूर्व विधायक डोंगरगढ़ श्री रामजी भारती, श्री खूबचंद पारख, श्री सचिन बघेल, श्री राकेश ठाकुर, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवनी प्रताप सिंह, संयुक्त कलेक्टर एवं अतिरिक्त परिवहन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम श्री अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।

संस्कारधानी में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों द्वारा दिग्विजय स्टेडियम में सामाजिक समरसता एवं सौहाद्र्र के साथ प्रभु श्रीराम के आगमन पर 3 लाख से अधिक दिए प्रज्जवलित किए। संस्कारधानी में रामोत्सव को दीपोत्सव के रूप में मनाया गया। दीप प्रज्जवलन के माध्यम से प्रभु श्रीराम का सजीव चित्रण किया गया एवं ओम की आकृति बनाई गयी। इस दौरान भव्य आतिशबाजी की गई। दिग्विजय स्टेडियम में ढोल, नगाड़े, मंजीरा, शंख की मधुर ध्वनि से गुंज उठा। कण-कण में बसे भगवान श्रीराम के आगमन के उत्सव में राममय हुए जिलेवासी। मंगल क्षण में जगमगातेे दीपों से ज्योतिर्मय हुआ दिग्विजय स्टेडियम। इस अवसर पर नन्हे बच्चे भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान के परिधान में पहुंचे। शहर के चौक-चौराहों में मोहक साज-सज्जा के साथ भव्य तरीके से दीपोत्सव मनाया गया। वहीं शहर भर को तोरण एवं पताका से सजाया गया। घर-घर में चौक पूरे गए, रंगोली बनाया गया और प्रभात फेरी निकाली गई। मंदिरों एवं देवालयों में मानस मंडली द्वारा भजन कीर्तन किया गया। प्रभु श्रीराम को भोग लगाना तथा महाप्रसादी कार्यक्रमों का वृहद आयोजन किया गया।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button