छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : सुवरबोड में स्वरोजगार उद्यम विकास कार्यक्रम शुरू हुआ…

मोहला | क्लस्टर भवन सुवरबोड अंबागढ़ चौकी में 11 मार्च को उद्यमिता विकास केंद्र (ईडीसी) छत्तीसगढ़ द्वारा 18 दिवसीय स्वरोजगार उद्यम विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य व उद्योग विभाग तथा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम क्षेत्र में स्वरोजगार व उद्यमिता के अवसरों के लिए तैयार करना है। 18 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास, व्यवसाय योजना निर्माण, विपणन रणनीतियां, वित्तीय प्रबंधन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। मिलेट्स (कोदो, कुटकी, रागी आदि) आधारित फूड प्रोसेसिंग यूनिट तथा वन उपज महुआ, तेंदूपत्ता, चिरौंजी, हर्रा-बहेरा आदि उत्पादों के मूल्य संवर्धन व प्रसंस्करण से जुड़े उद्यम स्थापित करने जानकारी दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button